अंकुर अभियान एवं पंच ज अभियान अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश कलेक्टर एसपी सहित अन्य न्यायाधीशगणों ने रोपित किये पौधें

बुरहानपुर - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायपालिका, जिला प्रशासन एवं नगर निगम बुरहानपुर के समन्वय से जिला न्यायालय के सामने बिटिया रोड पर बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल्य सराफ, कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, प्रथम जिला न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे सचिव जिला न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल, द्वितीय जिला न्यायाधीश राकेश कुमार पाटीदार, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगणों ने पौधें रोपित किये इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल्य सराफ ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित किये जाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया जाना जरूरी है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि बुरहानपुर जिले में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर उक्त पौधों की देखरेख, संरक्षित व संवर्धन किये जाने की अपील की प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कार्यक्रम पंच ज अभियान के अंतर्गत तारफेंसिंग से घिरे सुरक्षित स्थानों पर आंवला, नीम, बहेड़ा, रीठा, सागौन, चिरौल, करंज आदि पौधों का रोपण किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post