हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए -नवनिर्वाचित महापौर माधुरी पटेल


बुरहानपुर - आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए हर आम नागरिक को राष्ट्रीय तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसलिए भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज पर सुविधा केन्द्र बनाया गया है जिसका उद्घाटन बुधवार को नवनिर्वाचित महापौर माधुरी अतुल पटेल के हस्ते किया ।
इस अवसर पर पटेल ने कहा जिले के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए जिला कार्यालय में बने सुविधा केन्द्र में आमजनों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है 

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा जिले का हर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर तिरंगा लगाए और आमजन में देशभक्ति की भावनाएं जागृत हो। इसके लिए सरकार और भारतीय जनता पार्टी अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बडे स्तर पर संपन्न होगा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने आमजन को तिरंगा खरीदी हेतु प्रोत्साहन करने के लिए सुविधा केन्द्र से राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें इस दौरान जिला महामंत्री रतिलाल चिल्लात्रे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, राहुल जोशी, मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, राजेश महाजन, सौरभ पाटिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, पूजा नागडा, सुधा चौकसे, नीमा पीलिया, चेतन शाह, भारत इंगले, सावित्री बत्रा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post