तेजस शाह 7 वर्षो से प्रतिदिन लहरा रहे है तिरंगा कलेक्टर ने शॉल-श्रीफल एवं पुष्पमाला देकर किया सम्मानित

बुरहानपुर - शासन के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में निरंतर रूप से गतिविधियाँ संचालित की जा रही है। दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित रहेगा। इसी तारतम्य में विगत 7 वर्षो से अपने घर पर प्रतिदिन तिरंगा फहराने पर एवं उनकी देशभक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के तेजस कृष्णकांत शाह को शॉल-श्रीफल देकर तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक नागरिक को देशभक्त होना चाहिए बुरहानपुर जिले में एक ऐसा परिवार भी है जहां हर दिन तिरंगा लहराता है हम बात कर रहे है, बुरहानपुर जिले के राजपुरा दलियावाडी निवासी तेजस कृष्णकांत शाह की शाह बताते है कि वे सेना में भर्ती होना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश उनका चयन नहीं हो सका इसके बावजूद भी उनका देशभक्ति का जज्बा कायम रहा उन्होंने निर्णय लिया कि सैनिकों के सम्मान में वे हर दिन घर पर तिरंगा लहरायेंगे विगत 7 वर्षो से वे निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिदिन तिरंगा फहरा रहे है। तेजस शाह ने जागरूक संदेश देते हुए कहा कि दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता कर अपने-अपने घर पर तिरंगा झण्डा लगाकर देशभक्ति का परिचय दे।

Post a Comment

Previous Post Next Post