बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हाजी शेख फरीद पहलवान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजहर उल हक ने शेख फरीद को नियुक्त पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने शेख फरीद को पूर्ण सक्रियता एवं निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही।
ये नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रफत जी वारसी की सहमति से एवं सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमति अर्चना, नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजु दादु एवं जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे की अनुशंसा पर शेख फरीद को अल्पसंख्यक मोर्चे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार