बुरहानपुर/5 अगस्त, 2022/- ‘‘प्रोजेक्ट मुस्कान‘‘ अंतर्गत जिले में कम एवं अतिकम वजन वाले बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए विशेष देखभाल के साथ पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचार दिया जा रहा है। जहाँ पौष्टिक आहार, नियमित जांच एवं चिकित्सकीय सलाह पर उनकी देखरेख की जा रही है। इसके साथ ही बच्चों की माताओं के स्वास्थ्य की भी जांच हो रही है। एएनएमटी सेंटर में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में चतुर्थ बैच के बच्चों को विशेष देखभाल में रखा गया है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने आज एएनएमटी सेंटर में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती प्रत्येक बच्चे की बारी-बारी से स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में माताओं से चर्चा भी की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान डॉ. गौरव थावानी सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार