जिला चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरों से रखी जायेगी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर

बुरहानपुर/13 अगस्त, 2022/-जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में आज 81 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। अब संपूर्ण जिला चिकित्सालय में हो रही प्रत्येक गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेंगी। इससे सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। 
शुभारंभ कार्यक्रम सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 81 सीसीटीवी कैमरों का कन्ट्रोल रूम सिटी कोतवाली रहेगा। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने अपने उद्बोदन में कहा कि अब जिला चिकित्सालय में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर सीधे नजर रखी जा सकेंगी तथा इससे स्टॉफ सहित आम नागरिकों को भी सुरक्षा मिलेगी। 
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सीसीटीवी मॉनीटरिंग रूम का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इससे कार्य संपादन करने में आसानी होगी तथा कार्य गति में वृद्धि होने के साथ-साथ स्टॉफ एवं नागरिकों को भी सहायता मिलेगी।  
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ प्रदीप मोजेस, आरएमओ डॉ.मुमताज अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post