स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह हेतु फाईनल रिहर्सल का कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा ,संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बुरहानपुर/13 अगस्त, 2022/- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ दिनांक 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 15 अगस्त, 2022 स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जायेगा। जहाँ मुख्य समारोह के लिए आज फाईनल रिहर्सल का कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने संयुक्त रूप से अवलोकन करते हुए जायजा लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया गया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, एडीएम श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एएसपी श्री अंतर सिंह कनेश, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह सहित अन्य शासकीय अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौपे गये कार्य-दायित्वों का बेहतर रूप से निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post