बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर द्वारा विदित है कि देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मना रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक मनाया जा रहा है।
आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार इकाई में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधिया निरंतर रूप से संचालित की गई।
इकाई में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के तहत स्वतंत्रता सैनानी के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान मनाया गया। मरीजो को जागरूक करते हुये बताया गया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव और देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना कर्तव्य निभाने वाले क्रांतिकारियों के योगदान व उनकी शहादत को देश आज याद कर रहा है। कार्यक्रम में तिरंगा लहराकर शहीदो को नमन किया गया। अनुसंधान अधिकारी डॉ. मौ. अब्दुल्ल्हा द्वारा तिरंगा ध्वज लहराकर हर घर तिरंगा अभियान से लोगो को जुड़ने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में इकाई के श्रीमति दलजीत शर्मा, श्री संजय कुमार चित्ते, डॉ. मोहम्मद इमरान जावेद, डॉ. मोहम्मद इमरान खान एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे 🇮🇳🇮🇳