बुरहानपुर जिला चिकित्सालय को सर्वसुविधायुक्त ओटी सर्टिफिकेट मिला

बुरहानपुर/3 अगस्त, 2022/- जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में केन्द्र की नेशनल टीम द्वारा ओ टी, लेबर रूम मेटरनिटी वार्ड का माह मई, 2022 में असेसमेंट किया गया था। जिसमें 2 सदस्य टीम डॉ.राजेश्वर देबाड़वार, डॉ.ऋषिकेश गायतोंडे द्वारा जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के ओ टी, लेबर रूम मेटरनिटी वार्ड की वस्तुओं को बारीकी से परीक्षण कर अंक दिए गए थे। लक्ष्य अभियान के तहत जिला चिकित्सालय की ओटी को 91 प्रतिशत के साथ सर्टिफाइड किया गया है। 
प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा टीम गठित कर जिला चिकित्सालय में लक्ष्य टीम तैयार कर असेसमेंट की तैयारी करवाई गई। जिसमें नेशनल टीम द्वारा बुरहानपुर को मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान दिया गया है। बुरहानपुर को यह उपलब्धि पहली बार प्राप्त हुई है। जिसमें जिला अस्पताल की टीम द्वारा विगत 6 महिनों से तैयारियाँ की जा रही थी। इस उपलब्धि मंें सीएमएचओ, सिविल सर्जन डॉ प्रदीप मोसेस, डॉ बसंत सारस्वत, आरएमओ डॉ मुमताज अंसारी एवं क्वालिटी नोडल डॉ थावानी, डॉ दर्पण टोके ओटी इंचार्ज, डॉ अंशिका श्रीवास्तव, डॉ रेहाना बोहरा, मेट्रन संतोष बबानी, ओ टी इंचार्ज कृष्णा चौहान, नीलिमा नेलसन, एम एच कोर्डिनेटर कविता पवार, नर्सिंग ऑफिसर खुशबु, प्रतिभा, ज्योति, रवीना दुर्गावती, नर्सिंग ऑफिसर एवं प्रवीण भार्गव इत्यादि का योगदान रहा। इस अवसर पर बुरहानपुर को सर्वसुविधा युक्त ओटी सर्टिफिकेट एवं बुरहानपुर जिले ने मध्य प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post