नगर पालिक निगम बुरहानपुर अंतर्गत अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन 8 अगस्त को होगा


बुरहानपुर/3 अगस्त, 2022/- मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 में विहित प्रावधान अनुसार धारा 22 के अंतर्गत नगर पालिका निगम बुरहानपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन तथा मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 403 की उपधारा (4) में विहित प्रावधान अनुसार अपील समिति के गठन के लिए 4 निर्वाचित पार्षदों का निर्वाचन अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय पद्धति से इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के प्रथम तल के सभाकक्ष में 8 अगस्त, 2022 दिन सोमवार समय प्रातः 11 बजे प्रथम सम्मिलन आहूत है। 
मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 56 की धारा 20 अनुसार यह सम्मिलन प्रथम सम्मिलन के रूप में माना जायेगा।  

Post a Comment

Previous Post Next Post