श्री लक्ष्मीनारयण महायज्ञ में देशभर से लाखों भक्त जुटेंगे वृंदावन में, बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में जाएंगे भक्त


बुरहानपुर - अगले साल वृंदावन में होने वाले 108 कुंडात्मक विराट श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में देशभर से लाखों भक्त जुटेंगे। इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में तैयारी शुरू हो गई है। 
यह पूरा आयोजन स्वामी भरतदासाचार्य महाराज वृंदावन के सान्निध्य में होगा। इसकी तैयारी को लेकर हाल ही में वृंदावन में बैठक हुई। जिसमें बुरहानपुर से समाजसेवी महेंद्र पारीक भी शामिल हुए। उन्हें इस आयोजन के प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी। 
महेंद्र पारीक ने बताया कि 19 नवंबर से 27 नवंबर 2023,तक यह महायज्ञ होगा। 1971 में इस आयोजन की शुरुआत कटनी मप्र से की गई थी। 
107वां आयोजन 2018 में कुरुक्षेत्र हरियाणा में हुआ। 
यह महायज्ञ 2005 में बुरहानपुर में भी हो चुका है। अब 108वां आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर महाप्रबंधन समिति की हुई पहली बैठक में वृंदावन से आचार्य जुगलकिशोर, महाराष्ट्र से सतिश मित्तल, रामनिवास गुप्ता, संजय व्यास, राजस्थान से रवि गोल्याण, पीलीबंगा राजस्थान से पवन मित्तल, रायपुर से दीनानाथ शर्मा, पीलीभीत से संजय चंद्रा, दिल्ली से संजीव मूंदड़ा, मध्यप्रदेश से महेन्द्र पारीक शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post