स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियो के संबंधी बैठक आयोजित ,कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

बुरहानपुर - जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा मुख्य समारोह 15 अगस्त, 2022 को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा समारोह की तैयारियों के संबंध में सोमवार कोकलेक्टेट सभागृह में कलेक्टर प्रवीण सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई बैठक में वन मंडलाधिकारी प्रदीप मिश्र, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम को आयोजन स्थल पर पेयजल व्यवस्था तथा साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये हैं।
 स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की जायेंगी मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे कलेक्टर ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि, 15 अगस्त को अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित समय पर विधिवत रूप से ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से करें इसके अलावा नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें कलेक्टर ने बैठक में जिले में हर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये
           हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सामुदायिक पंचायत भवन निम्बोला में संचालित सिलाई केन्द्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झण्डे बनाने का कार्य किया जा रहा हे विदित है कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है शासन की मंशानुसार 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा लहरायेगा सोमवार को कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ग्राम पंचायत निम्बोला पहुँचकर सिलाई केन्द्र का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा भी की तथा हर घर तिरंगा अभियान का महत्व बताते हुए उन्हें प्रेरित किया

Post a Comment

Previous Post Next Post