बुरहानपुर - वोटर आईडी कार्ड से आधार लिंक करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें यह निर्देश सोमवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर प्रवीण सिंह ने प्रशिक्षण अवसर पर सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये उन्होंने निर्देशित किया सभी अधिकारीगण अपने-अपने विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से वोटर आईडी कार्ड से आधार लिंक करने की कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें इस दौरान उन्होंने अपने समक्ष वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से अधिकारियों का आधार डाटा संग्रहण भी करवाया प्रशिक्षण अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को प्ले स्टोर से अपने-अपने एन्ड्रायड मोबाईल पर वोटर हेल्प लाईन एप डाउनलोड करवाया तथा बारी-बारी से संपूर्ण प्रक्रिया बतलाई प्रशिक्षण अवसर पर वनमंडलाधिकारी प्रदीप मिश्र, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार