रोटरी क्लब द्वारा स्कूल के बच्चो के लिए वाटर फ़िल्टर,जूते,एवम कॉपियां प्रदान किये गए

बुरहानपुर - रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा रोटरी इंडिया के हैप्पी स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय मेन हिंदी प्राथमिक शाला नंबर 4 के क़रीब 85 विद्यार्थियों को जूते एवम किताबें मुख्य अतिथि रविंद्र महाजन जिला शिक्षा अधिकारी,की उपस्थिति में  प्रदान की गयी साथ ही उक्त शाला भवन में संचालित बालिका छात्रावास एवम स्कूल  के लगभग 150 छात्र छात्राओं के शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के लिए 100 लीटर क्षमता का UV वाटर फिल्टर भी प्रदान कर लोकार्पण किया गया प्रोजेक्ट चैयरमेन जगदिश गुप्ता ने बताया कि नए जूते कॉपियां पेन पेंसिल पाकर नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे पर ख़ुशी का ठिकाना नही रहा बहुत से छात्र छात्राओं ने पहली बार नए जूते पहने मंथली चैयरमेन संतोष ठाकुर ने बताया कि रोटरी क्लब आगे भी कई स्कूलो में बच्चो के पीने का स्वच्छ पानी हेतु वाटर फिल्टर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध्द है कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र पवार देशमुख ने किया कार्यक्रम में डॉ विजय गरकल ने छात्रावास की सभी छात्राओं का निःशुल्क उपचार करने के घोषणा की।कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रियल जैन सचिवअशोक अग्रवाल  श्याम आडवाणी  मंसूर सेवक वशाल पटेल गेंदालाल प्रजापति एवम सभी रोटरी सदस्य एवम उनके परिवार के छोटे बच्चे  उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post