बुरहानपुर - जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण बुरहानपुर मे सी सी कैमरे लगाकर जहा एक ओर क्राइम पर लगाम कसने का प्रयास हो रहा है, वही दिनों जिला अस्पताल मे घटित अप्रिय घटनाओं को संज्ञान मे लेकर सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल द्वारा कलेक्टर श्री.प्रवीन सिंह जी से चर्चा कर जिला अस्पताल को सी सी कैमरे से सज्जित करने की बात को आज मूर्त रूप दिया गया है।
आज जिला अस्पताल पूर्ण रूप से कैमेरो से लेस हो गया है, खंडवा सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल द्वारा जिला कलेक्टर श्री.प्रवीन सिंह जी एवम् पुलिस कप्तान श्री.राहुल जी लोढ़ा की उपस्थिति मे उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए खंडवा सांसद श्री.पाटिल जी ने उपस्थित अस्पताल के स्टॉप से अनुरोध किया कि, आप ने मरीजों की सेवा करने का प्रण लिया है, आप जो सेवा कर रहे हो, हर किसी को यह सौभाग्य प्राप्त नहीं होता है, अतः ऐसी सेवा करे कि, ताकि जब भी मरीज स्वस्थ होकर जाए तो आपको दुवा देते समय उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई देवे। सांसद श्री.आगे कहा कि, दो माह पूर्व एक आदिवासी महिला रात्रि को अस्पताल आई तो उसके इलाज करने के स्थान पर उसे इंदौर रैफर करने की बात मेरे संज्ञान मे लाई गई तो इतनी रात वह आदिवासी महिला कैसे व्यवस्था करेंगी, प्रयास यह होना चाहिए कि, हमारे द्वारा ही अच्छा अच्छा से उपचार हो सके। वास्तव मे आप को रोजाना यही नित्य कार्य करना पड़ता है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री.प्रवीन सिंह जी ने अपने उद्बोधन मे सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल को उपस्थित जनता एवम स्टॉफ द्वारा तालियां की गड़गड़ाहट मे धन्यवाद दिया कि, अस्पताल के पास धन राशि की कमी के चलते सी सी कैमरे लगवाने मे असुविधा होने पर सांसद श्री.पाटिल जी द्वारा यह राशि जनभागीदारी से उपलब्ध करवाई है। गत दिनों हुई घटनाओं से मन खिन्न था। अब पूरा अस्पताल जिला पुलिस प्रशासन को रोजाना दिखाई देगा,कलेक्टर सर ने भी इस अवसर पर कहा कि, दो माह पूर्व अस्पताल मे आई महिला को यह कहा गया कि, आपको पति ने मारा हम क्या करें मुझे बड़ा दुःख हुया कि, एक महिला होकर आप ऐसी भाषा का उपयोग करती हो। अब हम मिलकर इसे नई बिल्डिंग मे कार्य करते हुए इस अस्पताल को एक नंबर की स्थिति मे लावे।
इस अवसर पर जिला पुलिस कप्तान श्री.राहुल जी लोढ़ा ने कहा कि, पूरा जिला अस्पताल को पुलिस की आखों से रोजाना देखा जावेंगा, यहां के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम से इसे संचालित किया जावेंगा। उद्घाटन के पश्चात जिला अस्पताल के सी एम एच ओ, सिविल सर्जन एवम डॉक्टर स्टॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार श्री.विजय जी सोनी ने व्यक्त किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार