मारवाड़ी युवा मंच एवं चेतना महिला शाखा द्वारा विशाल साइक्लोन साइकिल रैली का हुआ आयोजन

बुरहानपुर - मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में आज तुलसी मॉल प्रातः 7बजे150 विद्यार्थी एवं छोटे बच्चे द्वारा , मंच अध्यक्ष पुरुषोत्तम टीबडीवाल ने बताया कि जिले के कलेक्टर महोदय श्री प्रवीणसिंहजी नगर के विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंहजी एवं सभी थानों के सूबेदारजी एवं एप्पल हॉस्पिटल के डॉक्टर, साहब हेमंत महाजन एवं डायरेक्टर श्रीविष्णुभाई मित्तल द्वारा हरी झंडी देकर रेली प्रारंभ हुई  5 किलोमीटर की दूरी, मात्र 25 मिनट में रेली कमल चौराहे पर पहुंची।

 
प्रोजेक्ट चेयरमैन , पुनीत पुजारी एवं लक्ष्मण मित्तल ने बताया 15 वर्ष से ऊपर के  विद्यार्थी प्रथम अजय भारद्वाज तृतीय अली अजगर, तृतीय पवित्रा माहेश्वरी 15 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों में प्रथम कार्तिक वैलूकर , द्वितीय धीरज सनी तृतीय जीशानखान
सभी विजेताओं को नगद राशि एवं स्मृति चिन्ह सर्टिफिकेट  विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह एवं विष्णु मित्तलजी  तथा दामोदरजी तोदी , चेतना महिला शाखा की नीलम मित्तल रजनी गट्टानी द्वारा सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों  सर्टिफिकेट दिए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच सचिव शुभम जैन आकाश अग्रवाल संदीप मंत्री विशाल सेठिया गौरव गंगवाल, दिलीप कासलीवाल रविंद्र गुप्ता एवं सुभाष अग्रवाल राजकरणजी बोथरा का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post