बुरहानपुर - शाहपुर में अध्यक्ष को लेकर चल रहे सियासी घमासान में शुक्रवार शाम भाजपा के ही दो घूट आमने-सामने हो गए पूर्व सांसद के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान व अर्चना चिटनिस गुट की ओर से अपने अपने प्रतिनिधियों को अध्यक्ष बनाने की होड़ लगी है जिसके चलते आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं इसी बीच कार्यकर्ताओं में कहां सुनी हो गई जिसके चलते चौहान गुट के शेख अकिल पिता शेख मोहम्मद को निर्वाचित पार्षद के भतीजे शेख पिता तैयब ताजूद्दीन निवाड़ी शाहपुर वार्ड नम्बर 14 व पार्षद के भाई हुसनोउद्दीन पिता यूसुफ अली और अन्य साथियों ने मिलकर शेख अकील पर जानलेवा हमला कर दिया। अकील के सिर में हुसनोउद्दीन ने नुकीली फर्सी मारी जिससे गंभीर चोट लगने पर सिर में 13 टांके लगे हैं घटना के बाद घायल से अकील को जिला अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी हालत खतरे में बताई जा रही है शनिवार सुबह डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया अकील की हालत कोमा जैसी हो गई है परिजन उसे शनिवार शाम 4:00 बजे इंदौर ले गए इस मामले में शाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 324, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने शाहपुर टीआई से मामले की पूरी जानकारी ली है।
Tags
बुरहानपुर समाचार