बुरहानपुर/6 अगस्त, 2022/- आजादी के अमृृत महोत्सव के तहत ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ अंतर्गत आज तिरंगा साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
यह तिरंगा साईकिल रैली शनवारा चौराहा से मरीचिका गार्डन तक आयोजित रही।
रैली का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं नवनिर्वाचित महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
रैली के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, वनमण्डलाधिकारी श्री प्रदीप मिश्र, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई, जिला खेल अधिकारी श्री आर.जी.बांगरिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविन्द्र महाजन सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण/कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार