भारत तिब्बत समन्वय संघ जिला बुरहानपुर की कार्यकारीणी का गठन

बुरहानुपर। भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत उपाघ्यक्ष श्री रामचंन्द्र मोर्य एवं संघ के पर्यटन , प्रवास प्रदेश संयोजक श्री ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष बलराज नावानी  ने जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी  सदस्यों के नामों की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष आनंद राठौर देेढतलाई,नवीन पारीख,पंकज नाटानी,मुकेश अग्रवाल सचिव प्रशांत पाटील,सहसचिव आदित्य प्रजापति,आशिष शुक्ला,योगेश मोरे,हरिश वाधवानी,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मित्तल,प्रचार प्रमुख मुकेश पुर्वे ,सोशल मिडिया प्रभारी सतिश गर्ग, युवा प्रभाग प्रमुख निखिल चौधरीे लोनी,महिला प्रभाग प्रमुख श्रीमति रेणुका पारीख,श्रीमति निषा दिपक अग्रवाल आदि को दायित्व सौपकर कार्यकारिणी के 21 सदस्यों की घोषणा की।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत उपाघ्यक्ष श्री रामचंन्द्र मोर्य ने भारत तिब्बत समन्वय संघ के उदेश्य और स्थापना के महत्वपुर्ण पहलुओं की आवश्यकता पर प्रकाश डाला । इसी प्रकार  संघ के पर्यटन , प्रवास प्रदेश संयोजक श्री ओमप्रकाश शर्मा द्वारा अपने 6 बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा के अनुभव से हिमालय पर्वत पर चीन द्वारा तिब्बती नागरीकों को प्रताडित कर उनकी संस्कृति को मिटाने की साजिश पर जानकारी दी। जिलाध्यक्ष बलराज नावानी  ने बुरहानपुर सहित पुरे प्रदेश में आगामी शीतकाल पुर्व स्वेटर बेचने हेतु आने वाले तिब्बती परिवारों से समन्वय हेतु अपने विचार रखते हुवें भारत तिब्बत समन्वय संघ के केन्द्रिय पदाधिकारीयों को बुरहानपुर में हुई बैठक अंतर्गत आए विचारों से अवगत कराने का प्रस्ताव प्रेषित करने की बात कही।
यह जानकारी प्रचार प्रमुख मुकेश पुर्वे द्वारा देते हुवें बताया गया कि बैठक में सर्वश्री देवकीनंदन राजावत,गोपाल सावनेर,धनंजय कुलकर्णी,हरेेश्वर पाटील,योगेश्वर चौधरी,करण चौकसे,मनोज पाटील आदि गणमान्यजन उपस्थित रहेें।

Post a Comment

Previous Post Next Post