महिला मोर्चा ने चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम  30 मई से 15 जून तक चलेंगा। शुक्रवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 10 मंडलों पर चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ से अवगत कराया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश के नागरिको के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। जिनमे कुछ योजनाओ की जानकारी देंगे जो महिलाओं के लिए लागु किया गया है। इसके माध्यम से महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ा हो सकती है जो वो करना चाहती है इन योजनाओं के माध्यम से कर सकती है। जैसे कड़ाई, बुनाई या सिलाई जो उनकी रूचि होगी और वे ये काम करना चाहती होंगी तो इन योजनाओ के माध्यम से कर सकती हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना आदि प्रमुख है।

Post a Comment

Previous Post Next Post