बुरहानपुर - नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के कार्यो तथा मतदान सामग्री वितरण संबंधी कार्ययोजना के संबंध में तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा शुक्रवार को जनपद पंचायत खकनार के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने नाम निर्देशन केन्द्र सिरपुर, डोईफोड़िया, खकनार का निरीक्षण करते हुए नाम निर्देशन प्राप्ति के दौरान की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने खकनार स्थित स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया निरीक्षण की इसी श्रृंखला में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये निर्वाचन संबंधी तैयारियोें के मद्देनजर मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खकनार का निरीक्षण किया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ज्योति शर्मा ने मतदान सामग्री वितरण संबंधी कार्ययोजना पर विस्तार रूप से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खकनार टेमने, तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार