मुमताज फेस्टिवल का भव्य आयोजन 7 जून को , पर्यटन चर्चा,सम्मान समारोह व मुशायरे का भी होगा आयोजन


बुरहानपुरमुमताज महल की पुण्यतिथि को लेकर मुगल सल्तनत का कभी मुख्य केंद्र रही बुरहानपुर नगरी में तैयारी शुरू हो गई है।
शहर मे वही जूनून वही प्यार के साथ 51 वा मुमताज फेस्टिवल का भव्य आयोजन 7 जून को बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक जिला पर्यटन नगरी की धरा पर लगभग पिछले 50 वर्षों से मुमताज महल फेस्टिवल के माध्यम से अनेक कार्यक्रम करने वाले सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाले से शेजादा आसिफ खान उसी जूनून और प्यार के साथ 51 वा मुमताज महल फेस्टिवल के अंतर्गत 7 जून को भव्य आयोजन होगा जिसमें माइक्रो विजन अकैडमी मे सेमिनार के माध्यम से इतिहास विदों के द्वारा विस्तार चर्चा पर्यटन को बढ़ावा देने व योजनाओं पर चर्चा अन्य शहरों के ऐसे योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने किसी ना किसी माध्यम से अपने जीवन को सेवा में समर्पित किया है ।
शाम को राजा जयसिंह की छतरी पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन के साथ साथ जैनाबाद स्थित अहुखाने का भ्रमण व मुमताज़ की कब्र फूल अर्पित किये जाये गे इसी दिन रात्रि 7 बजे गुलमोहर मार्केट टेंपू स्टैंड पर अखिल भारतीय मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा इस आयोजन हिंदुस्तान की कर्मभूमि से कोने कोने से विभिन्न शहरो कस्बे से अपने फन के माहिर जनाब तशरीफ लाएंगे और इस अवसर पर डॉ वासिफ खान हस्तलिखित गजल मिट्टी डाल नामक पुस्तक का विमोचना किया जाएगा इस पुस्तक का विमोचन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post