बुरहानपुर - शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. मनोज अग्रवाल को भा ज पा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाये जाने पर श्री ओमप्रकाश जी पारीक, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष पारीक समाज, बुरहानपुर, पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब, बुरहानपुर, ट्रस्टी, राजस्थानी समाज, बुरहानपुर
श्री महेन्द्र कुमार जी पारीक, पूर्व प्रदेश संयोजक - मध्यप्रदेश, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।
डॉ. अग्रवाल पूर्व में रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष, रोटरी क्लब व मारवाड़ी युवा मंच के सचिव व मध्यप्रदेश मीडिया संघ के सचिव रह चुके हैं,दोनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त की।
Tags
बुरहानपुर समाचार