हरीरपुरा की विवाहिता की जलने से मृत्यु , मरणासन्न बयान में सास-ससुर के द्वारा केरोसीन डालकर जलाना बताया। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

बुरहानपुर - दिनांक 19.05.22 की रात कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल बुरहानपुर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीरपुरा कोतवाली निवासी ज्योति पति विनोद जंगाले , उम्र 30 वर्ष को जली हुई अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।  
सूचना पर जाँच हेतु पुलिस जिला अस्पताल पहुँची। ड्यूटी डॉक्टर जहाँगीर बादशाह द्वारा पीड़िता का शरीर 95% जल जाना बताया गया। 
पीड़िता ज्योति के मरणासन्न कथन लेख किये गए। कथन में पीड़िता ने अपनी सास शीला जंगाले व ससुर रूपा जंगाले द्वारा उसे घरेलू काम की बात को लेकर घासलेट डालकर आग लगाना बताया। 
पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी सास शीला पति रूपा जंगाले व ससुर रूपा पिता रमेश जंगाले के विरुद्ध अपराध क्र. 267/22 धारा 307, 34 भा. द.वि. का पंजीबद्ध किया गया। बाद पीड़िता की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आज जळगाव रेफर किया जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। 
जळगाव से मर्ग रिपोर्ट आने पर प्रकरण में धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को  हिरासत में ले लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post