बुरहानपुर - जिला कांग्रेस कमेटी के बुरहानपुर शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के कई दिनों से रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर आज पुनः पूर्व अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी को शहर बुरहानपुर एवं श्री किशोर महाजन को ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर अस्थाई रूप से नियुक्ति कर दी गई।
उक्त नियुक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी द्वारा की गई।
श्री रघुवंशी की नियुक्ति से जिले के कांग्रेस जनों में काफी हर्ष व्याप्त है।
ज्ञात हो कि अगले माह त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव भी होना है ऐसी स्थिति में श्री रघुवंशी की इस पद पर नियुक्ति का कांग्रेस को काफी लाभ मिलेगा।
श्री रघुवंशी एवं श्री महाजन की नियुक्ति के लिए जिले के कांग्रेसजनों ने अ. भा.कांग्रेस अध्यक्षा माननीय सोनिया जी,उपाध्यक्ष, माननीय राहुल गांधी जी,प्रदेश प्रभारी श्री मुकुल वासनिक जी,दिग्विजयसिंह जी,माननीय कमलनाथ जी,कुलदीप इंदौरा जी,डॉ. गोविंदसिंह जी,श्री अजयसिंह राहुल भैय्या,श्री अरुण यादव,श्री सचिन यादव सहित तमाम कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।
सर्व श्री राजेश कोरावाला,किशोर महाजन,ईस्माइल अंसारी,अमर यादव ,अकील औलिया,गौरी शर्मा,दगड़ू भाई चौकसे,सोहन सैनी, मुकेश बुंगाल,रामभाऊ लांडे,अजय उदासीन,वाजिद इकबाल,इकराम अंसारी,सरिता भगत,वसीम खान अधिवक्ता,संदीप जाधव,आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
Tags
बुरहानपुर समाचार