बुरहानपुर जिले मे जब से मध्यप्रदेश सरकार के समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र प्रारंभ हुए तब से रोजाना किसानों की कोई ना कोई समस्या खंडवा सांसद माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल के संज्ञान मे आ रही थी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा स्वयं रेणुका माता मंदिर मार्ग पर स्थित कृषि उपज मंडी जाकर औचक दौरा कर वास्तविकता जानी किसानों द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को बताया गया कि हमको तीन चार दिन हो गए अभी तक हमारा माल का नंबर नही आ रहा है,किसी ने कहा की तोलते समय अधिक माल तौला जा रहा है,सांसद द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर चना खरीदी इंचार्ज द्वारा इंकार किया गया। मंडी मे तौल के लिए मात्र 07 काटे लगे होने से किसानों के ट्रेक्टरो की लंबी लाइन लग रही हैं। तत्काल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कृषि अधिकारी एम के देवके से मोबाइल पर बात कर किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए कहा कि मंडी मे किसानों को पीने के पानी की व्यवस्था, तौल काटे लगवाने का कहा ताकि अधिक काटे लगने उपज का तौल जल्दी हो सकता है,साथ ही अब हफ्ते के सातों दिन अर्थात सोमवार से रविवार तक रोजाना किसानों की उपज की तुलाई अनिवार्य रूप जारी रखे साथ ही कहा की मंडी मे आ रही परेशानियों का निरीक्षण कर दूर करने की व्यवस्था की जावे
Tags
बुरहानपुर समाचार