बुरहानपुर/2 मई, 2022/-प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड भोपाल के निर्देशानुसार एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान (UshA) की मुहिम में गति लाने हेतु दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान को नोडल अधिकारी एवं म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि.अधीक्षण यंत्री श्री बेंजामिन फ्रेंकलिन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि अभियान में भागीदारी हेतु नियत विभागों से समन्वय कर ऊर्जा सारक्षता अभियान (UshA) की मुहिम जिले में लागू करते हुए इसमें प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार