9 घंटे बिजली देने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को, विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के साथ किसानों ने ज्ञापन सौंपा

 बुरहानपुर जिले के किसानों की बिजली कटौती के कारण फसलें जल रही थी जिसको लेकर आज विरोध स्वरूप किसान विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और यहां पर अधीक्षक यंत्री बी डी फ्रेंकलिन से बिजली कटौती पर रोक लगाने की गुहार लगाईं विधायक सुरेंद्र सिंह ने अधीक्षक यंत्री को किसानों की ओर से अपनी समस्या बताई जिसके बाद किसानों ने एकजुट होकर लिखित मैं देने की मांग की अधीक्षक यंत्री ने लिखित में बिजली कटौती नहीं होंगी लिखित में दिया जिसके बाद किसान शांत हुए किसानों का कहना है कि 4 घंटे बिजली कटौती होने के कारण हमारी फसलें सूख रही है जिससे हमें नुकसान हो रहा है जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 10 घंटे बिजली देने की बात कर रहे हैं और यहां पर केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली दी जा रही थी आज किसानों ने 9 घंटे बिजली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसके बाद अधीक्षक यंत्री ने 9 घंटे बिजली देने की बात कही विधायक ठाकुर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर आज ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे यहां पर अधीक्षक से मुलाकात कर किसानों की समस्या बताई और तुरंत ही निराकरण करवाया इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post