बुरहानपुर/2 मई, 2022/- बुरहानपुर जिले में स्थानीय व्यापारियों/किसानों के लिए सुखद खबर यह है कि अब जिले की हल्दी जिले में बिकेगी, जिले के व्यापारियों/किसानों को सूखी हल्दी के विक्रय हेतु अन्यत्र जाना नहीं पडे़गा।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार 12 मई, 2022 से सूखी हल्दी का विक्रय कृषि उपज मण्डी में किया जायेगा। यह जानकारी कृषि उपज मण्डी सचिव ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मण्डी में सूखी हल्दी के विक्रय हेतु उपसंचालक उद्यानीकि श्री आर.एन.एस.तोमर, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, मण्डी सचिव, हल्दी उत्पादक कृषक तथा व्यापारियों के साथ सूखी हल्दी के क्रय-विक्रय हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 मई से सूखी हल्दी का क्रय-विक्रय कृषि उपज मण्डी में किया जायेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार