मोदी जी अपनी यूरोप यात्रा के दौरान नॉर्वे भी गये हैं , जानिए नॉर्वे के इतिहास के बारे में

नॉर्वे में रहने वाले लोगों तथा नॉर्वे का इतिहास

  1. नॉर्वे को मूल रूप से “नॉर्डवेग” कहा जाता था, जिसका अर्थ “उत्तरी मार्ग” होता है।
  2. हेराल्ड वी. नॉर्वे के वर्तमान राजा हैं। वह देश का प्रतिनिधित्व करतें है और एक औपचारिक भूमिका निभातें है।
  3. नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क यह तीनों दुनिया के उन देशों में आते हैं, जहां सबसे कम आय असमानता है।
  4. अब तक का पहला स्की जम्पर नॉर्वेजियन था। नॉर्वे में पाई जाने वाली वेफसन नोर्डलैंड स्की 5100 ईसा पूर्व की है। स्कीइंग अस्तित्व में सबसे पुराने खेलों में से एक माना जाता है।
  5. 2017 में नॉर्वे समृद्धि सूचकांक में नंबर 1 के स्थान पर था। वहीं 2016 में इस सूची में नॉर्वे दूसरे स्थान पर था।
  6. देश के 30% से अधिक लोगों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। नॉर्वेजियन विश्वविद्यालय एवं राज्य विश्वविद्यालय के कॉलेज अंतरराष्ट्रीय छात्रों से किसी प्रकार का कोई शिक्षण शुल्क नहीं लेते हैं।
  7. नॉर्वे ने 80 के दशक में सैल्मन सुशी को जापान में पेश किया था।
  8. दिवंगत राजा ओलाव वी सदैव सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और हमेशा टिकट का भुगतान करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऐसा लोगों को प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक यातायात को प्रोत्साहित करने तथा निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के संदेश के उद्देश्य से किया।
  9. नॉर्वे 2001 और 2011 के बीच 9 बार मानव विकास सूचकांक, एच.डी.आई. (अपने सामाजिक और आर्थिक आयामों में देश की समग्र उपलब्धि को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सांख्यिकीय उपकरण) की सूची में सबसे ऊपर रहा है । यह 2007 और 2008 में आइसलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। जीवनकाल, शिक्षा स्तर और प्रति व्यक्ति जी.डी.पी., मानव विकास सूचकांक के तीन आयाम हैं। जिनके आधार पर मानव विकास सूचकांक की गणना की जाती है।
  10. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के 2015 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में 168 देशों में नॉर्वे पांचवें स्थान पर था। यह दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से एक है।
  11. नार्वे में कोई आधिकारिक धर्म नहीं है।
  12. सन् 2008 की बाद से नॉर्वे ने अपने देशवासियों को समलैंगिक विवाह करने की अनुमति दे दी है।
  13. नॉर्वे ने दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक शीतकालीन ओलंपिक जीते हैं।
  14. नॉर्वे में जीवन प्रत्याशा दर दुनिया में सबसे अधिक है।
  15. नार्वे में कनाडा से ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले लोग निवास करते हैं। कनाडा की 76% आबादी अंग्रेजी बोलती है जबकि 86% नॉर्वेजियन संचार के लिए अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं।
  16. नार्वे के लोगों को पढ़ने का बहुत शौक होता है वे दुनिया के किसी भी अन्य देश के निवासी की तुलना में अधिक समय पढ़ने में बिताते हैं।
  17. फुटबॉल को नॉर्वे का पसंदीदा खेल कहा जाता है।
  18. “एलेमैन्सरेटन” एक ऐसा शब्द है जो कहता है कि नॉर्वे में प्रत्येक पुरुष और महिला को सार्वजनिक पहुंच का अधिकार है।
  19. 1380 और 1418 के बीच नॉर्वे और डेनमार्क एक संघ थे। परन्तु 1814 और 1905 के बीच नॉर्वे और स्वीडन ने एक गठबंधन बनाया था।
  20. नॉर्वेजियन गर्मियों के दौरान चार सप्ताह की छुट्टी का आनंद लेते हैं, इस दौरान अपना मनोरंजन मछली का शिकार करके करते हैं।
  21. वाइकिंग्स की उत्पत्ति नॉर्वे में हुई थी।
  22. देश में पुरुषों के लिए ऑड और ईवन लोकप्रिय नामों में से एक माने गए हैं।
  23. 2017 में, नॉर्वे पृथ्वी पर रहने लायक सबसे खुशहाल जगह अभी गई है। जिसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्विट्जरलैंड का स्थान आता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post