* बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है
* यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है
* इसकी जनसंख्या 34 लाख है
* यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है
* बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है
* यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है
* यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं
* यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं
* बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा
* द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस शहर का विभाजन हो गया। पूर्वी बर्लिन जर्मन लोकतान्त्रिक गणराज्य (पूर्वी जर्मनी) की राजधानी बना और बर्लिन दीवार से घिरा पश्चिमी बर्लिन पश्चिमी जर्मनी के हिस्से आया
* 1989 में बर्लिन दीवार के टूटने पर बर्लिन शहर फिर एक हो गया और जर्मनी के एकीकरण के बाद पूरे जर्मनी की राजधानी बना
* बर्लिन में कई सारी झीलें हैं, लेकिन समुद्र नहीं. इसलिए वहां समुद्र तट भी नहीं है. लेकिन वानजे झील का 1200 मीटर लंबा रेतीला तट ऐसा है जहां 50,000 लोग नहा सकते हैं
* बर्लिन की सीमा पर लिष्टरफेल्डे और टेल्टो शहर के बीच चेरी के 2000 पेड़ लगे हैं. वसंत में वहां फूल खिलते हैं तो नजारा जापान सा होता है
* वानजे के नजदीक ही फाउएनइंजेल है, मोर द्वीप
यहां मोर रहते हैं और खुले में घूमते दिखते हैं. आज ये यूनेस्को की विश्व धरोहर है और पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है.
* बर्लिन के केंद्र में अक्वाडोम है जो दुनिया का सबसे बड़ा बेलनाकार एक्वेरियम है
Tags
विविध सँसार