आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस प्रशासन शासकीय कार्यालयों पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

बुरहानपुर - शासन द्वारा जारी आदेशानुसार 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आतंकवाद विरोधी दिवस के एक दिवस पूर्व आज प्रातः 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली। इस दौरान अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काशीराम बडोले, संयुक्त कलेक्टर  हेमलता सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं जिले के समस्त थाना  के अंतर्गत पुलिस प्रशासन और शासकीय कार्यालयों के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली गई

Post a Comment

Previous Post Next Post