बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस की सिटी सर्विलेंस की महती योजना के तहत शहर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। कैमरों की अत्यधिक उपयोगिता व इनकी मदद से मिली सफलता को देखते हुए पुलिस द्वारा निगरानी तंत्र को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिकारपुरा क्षेत्र में प्रतापपुरा गौशाला के पास 04, प्रतापपुरा रोड़ पर 02, छोटी सब्जी मंडी के पास 02, रियाज़ पहलवान की होटल के पास 03, शिकारपुरा पानी की टंकी के पास 02, नेहरू स्टेडियम के सामने 02 इस तरह कुल 15 कैमरें लगाए गए। शिकारपुरा क्षेत्र में रियाज पहलवान की होटल के पास के क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखकर वहाँ कैमरे लगाए गए है। पिछले वर्ष सितंबर माह में कुछ शरारती तत्वों द्वारा व्यक्तिगत झगड़े को साम्प्रदायिक रूप देकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने तत्परता से स्थिति को संभाला था। ऐसे में अब सीसीटीवी कैमरे लगने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा साथ ही पुलिस साम्प्रदायिक तत्वों पर सीधे निगरानी रख सकेगी। प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे सभी सीसीटीवी कैमरें 8 मेगा पिक्सल के हाई क़्वालिटी नाईट विजन कैमरे है। इन सभी कैमरों को फाइबर केबल के माध्यम से सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। बुरहानपुर पुलिस के इस सर्विलेंस प्रोजेक्ट के तहत जिले में पिछले 6 माह के दौरान 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके है और इन्हें लगातार बढ़ाया जा रहा है। पुलिस की टेक्निकल टीम द्वारा शहर के ऐसे स्थानों को चिन्हित भी किया जा रहा है जहाँ सीसीटीवी सर्विलेंस की आवश्यकता है। इस योजना के तहत शहर के शैक्षणिक संस्थानों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें भी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस हेतु कल स्कूल-कॉलेज संचालकों की बैठक भी ली गयी है
Tags
बुरहानपुर समाचार