बुरहानपुर - एसपी राहुल कुमार लोंढा ने शनिवार को पुष्पक बस स्टैंड का निरीक्षण किया 5 दिन पहले ही पुष्पक बस स्टैंड पर 14 साल के बालक की मौत बस दुर्घटना के कारण हुई जिसके बाद पुलिस प्रशासन जागा यातायात विभाग ने प्लान बनाया इसको देखकर बस स्टैंड की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा उससे पहले भी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी बस स्टैंड व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए थे बस स्टैंड पर बेवजह खड़ी रहने वाली बसों को ना खड़े रहने के लिए आदेश भी दिए थे जिसके बाद यातायात के सूबेदार हेमंत पाटिल भी अपनी टीम के साथ मैदान में उतरे थे लेकिन कुछ निराकरण नहीं हुआ पुष्पक बस स्टैंड का निरीक्षण के बाद एसपी ने यातायात प्रभारी लोग बस स्टैंड क्षेत्र में अलग-अलग रूट की बस पार्किंग हेतु स्थान निर्धारित कर नंबर के आधार पर वाहन निकाले जाएंगे ताकि यातायात बंधित ना हो और नगर निगम से समन्वय कर आवश्यक मार्किंग करवाने बस स्टैंड पर सुचारू यातायात में बांधा बंद रहे गुमटी ठेले हटाने यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए बस स्टैंड के मॉडल मैप के अनुरूप समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिसके तहत यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी एंट्री पॉइंट पर वाहनों की गति धीमी की जाएगी एसपी राहुल कुमार लौंढा ने सख्त लहजे में कोतवाली थाना प्रभारी को भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए वहां लगे फल फ़्रूट की दुकान संचालकों को भी व्यवस्था सुधारने को कहा अगर व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी इस दौरान यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौजूद थी
Tags
बुरहानपुर समाचार