जिला चिकित्सालय में लक्ष्य नेशनल असेसमेंट कार्यक्रम आयोजित


बुरहानपुर/21 मई, 2022/-जिला चिकित्सालय में आज मेटेरनिटी ओटी लक्ष्य कार्यक्रम नेशनल असेसमेंट डॉ राजेश्वर एवं डाँ ऋषिकेश द्वारा किया गया। 
असेसमेंट प्रातः 9 बजे ओपनिंग मीटिंग के साथ प्रारंभ हुआ। 
जिसमे नेशनल असेसर का स्वागत, सम्मान, स्टाफ का परिचय, लक्ष्य कार्यक्रम की तैयारी उपलब्धि आदि की जानकारी प्रदान की गई।

बैठक उपरांत संस्था का भ्रमण एवं मेटेरनिटी ओटी का असेसमेंट किया गया। 
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ बसंत सारास्वत, आरएमओ डॉ मुमताज अंसारी, डीपीएम श्री प्रवीण भार्गव, नोडल लक्ष्य डाँ अंशिका श्रीवास्तव, एम.एच.कॉर्डिनेटर कविता पंवार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post