बुरहानपुर - शहर में स्वच्छता का ढ़ीडोरा पीटने वाला नगर निगम के सैकडो सफाई कर्मी इन दिनों सडकों से नदारत है शहर के मुख्य चौराहा बुधवारा अड्डे की मस्जिद के पास से नालियों का गदगदा गंदा पानी चौराहा पर बह रहा है बुधवारा चौराहा पर स्थिति सहारा मेडिकल के आसिम ने बताया की यह समस्या का काफ़ी 3 महीने से हैं यहां के स्थानीय लोगों और आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है यहां चौराहा पर दुकानों और मस्जिद के सामने पानी इकट्ठा होने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है हमने कई बार ऑनलाइन सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की फिर भी कोई समस्या का निराकरण नहीं हुआ पानी सुबह के रोड पर बहता है शाम 5 बजे तक यहां का स्थानीय पार्षद ने भी निगम जाकर इस समस्या का निराकरण को लेकर निगम का ध्यान आकर्षित कराया और नगर निगम के सफाई कर्मचारी इस समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे है इसे देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरहां से चरमरा गई है नगर निगम का सफाई अमला सफाई को लेकर फीडबैक के लिए अपने लोगों से सर्वे तो करा रहा है पर इस सर्वे में सामने आने वाली कमीयों पर उस का कोई ध्यान नही है स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक प्राप्त करने के लिए तो अमला रोड पर नजर आकर वाहनों से गूंजने वाले गाने लोगों को नींद से जगाने का काम कर रहे शहर का मुख्य चौराह हो या फिर गली कूंचे फिर एक बार यहां रहने वाले लोग सफाई को तरस रहे है मुख्य चौराहो गलीयों में नालीयां ओवर फूल होकर रोड पर गंदा पानी बह रहा है निगम आयुक्त शहर में सफाई को लेकर दावा करने के साथ रात्री कालीन और प्रात: कालीन सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने की चेतावनी तो कर्मीयों को दे रहे है पर फिर भी हालात जस के तस बनी हुई है साफ सफाई को लेकर निगम आयुक्त का कोई ध्यान नही दिख रहा है जिस से शहर की गलियों चौराहों की हालात गंभीर है निगम प्रशासन को सफाई को लेकर गंभीर होना चाहिए क्योंकि आने वाला महीना बारिश का है शहर में एक दर्जन नाले हैं जो अतिक्रमण की चपेट में है अगर अतिक्रमण को हटा दिया जाए तो निगम को इस और भी ध्यान देना जरुरी है निगम अमले का ढोली वाड़ा अड्डे की मस्जिद मंडी पावर हाउस और शिव प्लाजा इस बड़े नाले की सफाई पर अब भी ध्यान नहीं दिया गया है यह नाला लगभग 10 फीट गहरा होकर पूरा भर चुका है जिसके चलते वर्षा के दिनों में इस नाले से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से डोली वाला सिंधीपुरा रोड मंडी पावर हाउस पाला बाजार रोशन चौक लोहार मंडी रोड पर कमर तक वर्षा जल का भराव होता है लेकिन निगम प्रशासन अपने सफाई अभियान में इस नाले को शामिल नहीं करता है जिसके चलते एक बड़े भाग में जलभराव की स्थिति बनती है ऐसे ही शहर के अन्य बड़े नाले हैं जहां निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है जहां इस बड़े नाले की सफाई नहीं होने से सिंधीपुरा रोड लोहार मंडी चंद्रकला में जलभराव की स्थिति बनती है वही इस बड़े नाले का कुछ भाग अंडर ग्राउंड होने से गांधी चौक खानका रोड आदि में भी जलभराव होने से बाजार क्षेत्र की दुकानों में पानी भर जाता है नगर निगम आयुक्त को चाहिए कि वह अपने अभियान को सफल बनाने के लिए मंडी पावर हाउस डोली वाड़ा शिव प्लाजा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर इस नाले की सफाई की ओर भी ध्यान दें ताकि आगामी बारिश में क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से बचा जा सके
Tags
बुरहानपुर समाचार