कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में पहुंँचकर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

बुरहानपुर - जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुचे कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक भी ली बैठक में सीएमएचओ डॉ.राजेश सिसोदिया, आरएमओ डॉ.गौरव थावानी व डॉ. मुमताज अंसारी, समस्त इंचार्ज डॉक्टर्स उपस्थित रहे बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निर्देशित किया कि वार्ड में उपचार हेतु भर्ती मरीजों का बेहतर उपचार किया जाये। मरीजों की उचित देखभाल सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं देना सुनिश्चित करें। मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पडे़ लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में नियमित रूप से साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। 
यह भी दिये निर्देश तीन समय की जाने वाली साफ-सफाई का रिकार्ड रखा जाये कायाकल्प में जिला चिकित्सालय में बेहतर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने ने निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों के भुगतान कुछ समय से लंबित है। उन कर्मचारियों का भुगतान रेडक्रॉस से करवाना सुनिश्चित करें जिला रोगी कल्याण समिति को पुर्नजीवित करें जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरें दुरस्त कर अपडेट रखें। वार्डो में स्टोर रूम की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए स्टोर रूम बनाने के निर्देश दिये। ड्यूटी डॉक्टर्स के इंमरजेंसी रूम में नियमित रूप से साफ-सफाई रखी जाये। पुलिस चौकी का दूरभाष नंबर पंजीकृत कर दिया गया है। रात-बेरात कोई असामाजिक तत्व जिला चिकित्सालय में प्रवेश करता है, तो उसकी सूचना ड्यूटी नर्स द्वारा पुलिस चौकी में तत्काल दी जायेगी। जिला चिकित्सालय दो आर.एम.ओ. जिनमें डॉ. मुमताज अंसारी और डॉ. डॉ.गौरव थावानी नव पदस्थ हुए है। सिविल सर्जन डॉ. बसंत सास्वत रहेंगे। स्टीवर्ड और मेटर्न को परिवर्तित किया गया है। जिला चिकित्सालय में पार्किंग व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। स्वास्थ्य उपचार हेतु पर्ची बनाने वाले स्थान पर धूप से बचाव हेतु शेड बनाया जाये। और स्टीवर्ड अशोक सोनी तथा मेल नर्स विकास चौहान को निलंबित करने की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये है

Post a Comment

Previous Post Next Post