बुरहानपुर नगर निगम मे संजय मेहता ने आयुक्त का संभाला प्रभार

बुरहानपुर - एक दिन पहले नगर निगम आयुक्त एसके सिंह का तबादला संयुक्त संचालक संचालनालयक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल हो गया उनके स्थान पर ग्वालियर नगर निगम अपर आयुक्त संजय मेहता को नगर निगम युक्त बनाया गुरुवार शाम उनके आदेश आए थे शुक्रवार को बुरहानपुर में संजय मेहता ने आयुक्त का प्रभार भी संभाल लिया निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था देखी उन्होंने कहा कि कुछ ज्यादा करने की गुंजाइश नहीं है फिर भी हमारा फोकस सफाई अभियान पर रहेगा नगर निगम एसके सिंह की कार्यप्रणाली से अफसर कर्मचारी काफी दुखी थे कईयों ने अपना समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली तो किसी ने अपना स्थानांतरण करा लिया था कुछ अफसर कर्मचारी छुट्टी पर चले गए थे गुरुवार देर रात मध्य प्रदेश शासन उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग तरुण राठी के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण आदेश में एसके सिंह को 2 दिन में कार्य मुक्त होकर स्थानांतरित स्थल पर अनिवार्य रूप से कार्य भार करने का  आदेश दिए थे जिसके बाद यहां से तुरंत यहां से रिलीव होकर चले गए अब देखना यह रहेगा कि शहर मे संजय मेहता की कार्यप्रणाली कैसी रहेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post