मध्य प्रदेश में भी 'योगी मॉडल' : लालबाग़ क्षेत्र में अवैध निर्माण को बुलडोजर से किया धराशायी

बुरहानपुर - अब मध्य प्रदेश में भी यूपी की तर्ज पर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुलडोजर मामा के पोस्टर लगने के बाद दो टूक शब्दों में कहा था कि कानून आरोपियों को सजा देगी और हम बुलडोजर चलाएंगे।

सीएम ने कहा अपराधियों को केवल जेल भेज देना सजा नाकाफी है लिहाजा उनकी आर्थिक कमर भी तोडना बेहद जरूरी है ।

उसी अभियान के तहत आज जिला प्रशासन का हथौड़ा लालबाग थाना क्षेत्र के दत्ता नगर में चला।

लालबाग जिला बुरहानपुर निवासी विरेन्द्र चंदन पिता नरेन्द्र चंदन उम्र 39 वर्ष के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विरेन्द्र चंदन के खिलाफ विभिन्न 74 धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध हैं। कार्यवाही आर्म्स एक्ट, रासुका, जुआ एक्ट, आबाकारी एक्ट सहित अन्य विभिन्न धाराओं में अपराध संबंधित थाने में पंजीबद्ध होने पर यह कार्यवाही की गई है।  

सुबह सुबह लगभग 500 पुलिस अफसर व कर्मी का पूरा दस्ता पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद हो गया और उनकी व बुरहानपुर एसडीएम के.आर बडोले, सीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव, लालबाग थाना प्रभारी एपी सिंह की मौजूदगी में नगर निगम के रिमूवल अमले ने दो जेसीबी की मदद से इस अवैध निर्माण को जमीनदोज किया।






Post a Comment

Previous Post Next Post