बहुओ से परेशान सास ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया खुदकुशी का प्रयास

बुरहानपुर - बुरहानपुर में अपनी बहुओं से परेशान 73 साल की बुजुर्ग सास ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में आत्महत्या करने की कोशिश की मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंची चंद्रकला लोहार मंडी निवासी 73 साल की महिला सईदा बानो खुद पर पेट्रोल डाल कर और वहां माचिस निकाल कर अपने आप को आग लगाने वाली थी वहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया वहां एक पुलिसकर्मी ने माचिस छीन कर अपनी जेब में रख ली आपको बता दें कि महिला अपने पति और बेटे के साथ घर के टूटे हुए ताले लेकर पहुंची थी पीड़ित सईदा बानो का कहना है कि उसकी दोनों बहुए नसरीन बानो और नरगिस बानो द्वारा दोनों बहुए उसे आए दिन लगातार प्रताड़ित कर रही उसके घर के ताले तोड़े जा रहे हैं और पुलिस वाले उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं ।

पीड़िता का कहना है कि पुलिस वाले बोलते हैं कि हम महिलाओं की सुनते हैं पुलिस वालों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं हमारे साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं महिला ने कहा कि सब जगह शिकायत करके मैं तंग आ चुकी हूं कहीं मेरी सुनवाई  नहीं हुई इसलिए मैं तंग आ गई हूं आत्महत्या कर रही हो इस घटना को लेकर कलेक्टर कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना जैसे ही डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी को लगी तो उन्होंने तुरंत महिला को बुलाकर तहसीलदार को मामले की जांच करने का आदेश दिया डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि महिला की शिकायत सुनी है और मौके पर तहसीलदार को रवाना किया सईदा बानो पति मोहम्मद जहीर निवासी चंद्रकला ने शिकायत की उसकी बहू नसरीन बानो पति इमरान का विवाह करीब 11 महा पहले हुआ था उसका देर महा का पुत्र भी है शादी के दूसरे दिन ही माईके चले गई थी एक महीने बाद आई ससुराल में 20 दिन रही तब से आज तक नहीं आई 31 मार्च 2020 को 11 बजे आई और कहां में और मेरे पति अलग रहेंगे हमें हमारा जायदाद में हिस्सा दे दो वह मकान किसके नाम पर करवाने का कहती थी दूसरी बहु नरगिस भी परेशान कर रही है मकान का ताला तोड़ दिया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post