1- नींद न आना-
कुछ लोगों को नींद नहीं आने की समस्या होती है. ऐसे में लंबे समय तक नींद नहीं आने से सिर दर्द की समस्या बढ़ने लगती है. नींद नहीं आने से थकान और कमजोरी होती है. खाना सही से पचता नहीं है और शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है. ऐसे में माइग्रेन की समस्या भी बढ़ जाती है.
2- चिंता और तनाव-
आजकल सारी बीमारियों की जड़ बढ़ती चिंता और तनाव है. इससे माइग्रेन का दर्द भी बढ़ने लगता है. लड़ाई-झगड़ा होने पर या ऑफिस के काम की टेंशन लेने पर कुछ लोगों को सिर दर्द होने लगता है. ये माइग्रेन की वजह भी हो सकती है.
3- एसिड या गैस होना-
कुछ लोगों को एसिड बनने से भी माइग्रेन की समस्या होती है. ऐसे लोगों को सिर दर्द के वक्त उल्टियां जरूर होती हैं, जिससे एसिड निकल जाता है और दर्द में राहत मिलती है. वहीं कुछ लोगों को पेट में गैस होने पर सिर दर्द होने लगता है. गैस सिर में चढ़ती है और दर्द बढ़ता जाता है. ऐसे लोगों को गैस बनने से रोकना चाहिए. गैस वाला खाना न खाएं और खाली पेट न रहें.
4- दिनचर्या में गड़बड़ी-
माइग्रेन की एक बड़ी वजह दिनचर्या में गड़बड़ी भी है. कुछ लोगों को जरा सी लाइफस्टाइल बदलने पर सिर दर्द की समस्या होने लगती है. ऐसे लोगों को खान-पान में गड़बड़ी होने, नींद कम आने, चिंता और तनाव बढ़ने या फिर यात्रा करने से भी सिर दर्द यानि माइग्रेन होने लगता है.
5- तेज धूप और गर्मी-
गर्मियों में माइग्रेन की समस्या काफी बढ़ जाती है. तेज धूप में निकलने पर भी सिर दर्द होने लगता है. अचानक एसी से गर्मी में जाने पर टेंपरेचर बदलता है और माइग्रेन होने लग जाता है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी से भी लोगों को सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है.

