मानव सेवा संस्था द्वारा गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए किया गया सिकोरे का वितरण

बुरहानपुर -  सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय मानव सेवा संस्था द्वारा पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए मिट्टी के 50  सिकोरो का वितरण कार्यक्रम इतवारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में आये दर्शनार्थियों को किया गया,इस अवसर पर मंदिर के महंत भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया द्वारा बताया गया कि पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम हैं इंसानों के लिए तो प्याऊ लगवाई जाती पर पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए जो मिट्टी के सिकोरो का वितरण मानव सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा है बहुत ही सराहनीय कार्य है इस अवसर अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने उपस्थित वैष्णवजन से कहा कि आप सभी जो भी सिकोरे ले जा रहे है वे प्रतिदिन एक मे पानी और एक मे अनाज के दाने डाल कर अपनी अपनी छत पर जिसके वहां जैसी व्यवस्था हों रखे। आज ही के दिन संस्था के कार्यो को देखते हुए दो नवीन सदस्य चंदा जांगडे एवं वीना पाटिदार ने सदस्यता ली उक्त अवसर पर संस्था अध्यक्ष उषा अग्रवाल,सचिव प्रेमलता सांकले उपाध्यक्ष मंगला दुबे, अरुण जोशी, वरिष्ठ सदस्य मंसूर भाई सेवक आदि सदस्य उपस्थित थे, उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी अताउल्ला खान द्वारा दी गई

Post a Comment

Previous Post Next Post