बुरहानपुर - जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों में संचालित रोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति का समीक्षात्मक जायजा लिया।
अपर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना, संकल्प से सिद्धी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, पशुपालकों एवं मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम.एफ.एम.ई. योजना (केला चिप्स यूनिट), पीएमईजीपी, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, जिले में बैंको द्वारा विविध राष्ट्रीय मापदंडो की पूर्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को प्रगति लाने के निर्देश दिये बैठक में अपर कलेक्टर ने मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग में संचालित किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिसमें विभाग द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा मछली पालकों के 70 आवेदन स्वीकृत कर वितरण किया गया है, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालकों के 35 आवेदन स्वीकृत कर वितरित किये गये है। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक एस.पी.अहिरवार, समस्त बैंकर्स, रोजगारमूलक योजनाओं से जुडे़ समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें
Tags
बुरहानपुर समाचार