पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय अधिकारी को दिया ज्ञापन

बुरहानपुर - पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में प्रदेश की प्रांतीय इकाई के आव्हान पर एवं मार्ग दर्शन  अनुसार पेंशनर्स की लम्बित मांगों का विशेष रूप से राहत राशि एक ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर को सौंपा गया जिसमें विगत कई वर्षों से चली आ रही लम्बित मांगों के निराकरण की मांग की गई अता उल्ला खान जिला अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर ने बताया कि अभी पेंशनर्स को मात्र 17 प्रतिशत मंहगाई राहत दी जा रही है इस में 14 प्रतिशत की वृद्धि की जा कर 31 प्रतिशत  किया जावे शासन सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच भेदभाव एवं दोहरा व्यवहार की नीति अपना रही है एवं वरिष्ठ पेंशनर्स के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही हैं ज्ञापन देते समय पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर की सभी तहसील, ब्लाक और जिला शाखा के सभी सदस्य, पदाधिकारी, एवं वरिष्ठ पेंशनर्स साथी मौजूद थे उक्त ज्ञापन समुचे मध्य प्रदेश में पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के बैनर तले दिया जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post