सहारा इंडिया कर रही जिले मे फ्राॅड कलेक्टर कार्यालय पहुचे पिडित

 बुरहानपुर। शहर में सहारा इंडिया कंपनी आम गरीब जनता का पैसा बचत का लालच देकर एकत्रित कर रही है ,और यह कंपनी जिसके ऊपर आरबीआई द्वारा और भारत सरकार द्वारा कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए उसके बावजूद बुरहानपुर शहर में इनके एजेंट लोगों से पैसा एकत्रित कर रहे हैं, और इनका कार्यालय भी आज भी यहां चालू है। जिन लोगों का पैसा जमा था उनकी तारीख परीपक्कव हो गई है, उसके बावजूद भी उनको पैसा नहीं दिया जा रहा।  इनमें से किसी ने अपने बुरे दिनो के लिए तो किसी ने बीमारी के लिए, किसी ने बच्चों के शिक्षा के लिए,  कई लोगो ने मेहनत से पाई-पाई इक्कठा कर अपने बालक- बालिकाओं के विवाह के लिए जो पैसा जमा करके रखा था आज ऐसी कठिन परिस्थिति में वह पैसा वापस नहीं मिल रहा है ।और उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर बुरहानपुर से जमाकर्ताओ व्दारा मांग कि गई इस पर कार्यवाही की जाए और गरीब जनता का पैसा उन्हें वापस दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post