बुरहानपुर - शहर के एकमात्र रागिनी कला एवं संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की प्रावीण्य सूची(मेरिट लिस्ट)में अपना स्थान बना महाविद्यालय तथा शहर का नाम रोशन किया है।जिसमें बी म्यूजिक गायन 2018-19 में कु मधुबाला निकम तथा श्रीमती दीपाली पंडित एवं एम ए गायन 2019-20 में श्रीमती वंदना विपट ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश वर्मा तथा कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रो विजय कुमार दीक्षित, सचिव श्री सत्यप्रकाश कपूर,सदस्य श्री शैलेश तिवारी आदि ने बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार