बुरहानपुर - महिला एवं बाल विकास विभाग बुरहानपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बाल संरक्षण एव किशोर सशक्तिकरण संवाद श्रृंखला में Talk with SP" कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम में शास.सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय एवं शास.कन्या शाला लालबाग के चयनित बाल संरक्षण क्लब के सदस्यों ने Talk with SP कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने यूपीएससी में करियर की संभावना पढ़ाई के विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने विद्यार्थी जीवन में सकारात्मकता व एकाग्रता का महत्व आदि विषयों पर किशोरों को मार्गदर्शन दिया अपने जीवन के संघर्षों एवं संस्मरणों को विषयों के साथ जोङते हुए विभिन्न प्रेरणादायी एवं रोचक किस्से सुनाए राहुल कुमार लोढ़ा ने बच्चों को बताया कि हमें जीतना है तो लगातार मेहनत करनी होगी पढ़ाई की मजबूत बुनियाद बनाते हुए जीत की आग को जलाए रखना होगा जीत अचानक ही रातों-रात नहीं मिल जाएगी इसके लिए लक्ष्य पर निगाह रखते हुए लंबे समय तक एकाग्रता मेहनत व लगन बनाकर रखनी होगा तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पायेंगे उपस्थित किशोरों ने पुलिस अधीक्षक से प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया पुलिस अधीक्षक से संवाद के पश्चात एस.आई. सुरेंद्र यादव द्वारा किशोरों को शहर पर नजर रखने वाले सीसीटीवी कैमरें और उनके काम करने के सिस्टम को समझाया एवं दिखाया गया तथा स्कूली बच्चों को किसी भी विपत्ति में पुलिस से बेझिझक सम्पर्क करने हेतु समझाइश दी गईकार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सुनील सेन जिला समन्वयक ममता HIMC(यूनिसेफ समर्थित) द्वारा किया गया
Tags
बुरहानपुर समाचार