बुरहानपुर - भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्रीअर्चना चिटनिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की संध्या पर ग्राम बसाड़ स्थित नर्सरी में गत एक वर्ष में सवा लाख से अधिक पौधें तैयार करने वाली साईंराम स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान कर अभिनंदन किया और उनका उत्साहवर्धन किया अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर अपने आप में एक उदाहरण बन गया है अभी तक हम शासकीय तरीके से पौधे तैयार करते थे ऐसा पहली बार हुआ है कि महिलाओं के समूह द्वारा पौधे तैयार किए जा रहे है स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं ने मिलकर गांव की अन्य महिलाओ को घर से बाहर निकाला जागरूक कर प्रेरित किया और पौधे तैयार करने के लिए प्रेरणा दी जिसके बाद सभी महिलाओं ने समूह से जुड़कर एक वर्ष मे लगभग सवा लाख से अधिक पौधे तैयार किए है इतना ही नहीं महिलाओं ने करीब 15 हजार से अधिक पौधों की बिक्री भी की। जिससे यह महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैअर्चना चिटनिस ने कहा कि सवा लाख पौधे तैयार कर महिलाएं अपना व प्रकृति का सशक्तिकरण कर रही है साईंराम महिला समूह द्वारा नीम, नीम्बू, कटहल, आंवला, आम, चिकू, जामुन, करंज, पीपल एवं करोंदा इत्यादि पौधे तैयार किए है महिलाओं ने आगामी एक वर्ष मे ढाई लाख से अधिक पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा है पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा जो बहनों के हाथ से स्नेह पाकर बीज पौधा बना है वह वृक्ष ज्यादा अच्छी तरह बनेंगा मानवता की सेवा करेंगा, छाया देंगा, फल देंगा, फूल देंगा और पानी देंगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिला बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं अर्चना चिटनिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह आगे आकर इन महिला समूह से अधिक से अधिक पौधें खरीदें, जिससे इन महिलाओं का उत्साहवर्धन हो सके और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके अर्चना चिटनिस ने बताया कि माननीय शिवराजसिंह चौहान ने महिला स्व-सहायता समूह का सशक्तिकरण प्रदेशभर में बहुत किया है यहां तक इंडस्टीज भी महिला समूह चला रही है पोषण आहार महिला समूह बना रही है स्वच्छता के लिए समूह बने है बच्चों के स्कूल ड्रेस भी महिला समूह बना रहे है जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत ही महत्वाकांक्षी अभियान है बुरहानपुर को इस अभियान में प्रायविटी में लिया गया है हर गांव में पानी की टंकी, पाईप लाईन का नेटवर्क और हर घर में नल लेंगेगे इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा अब एक नया प्रयोग बुरहानपुर का महिला समूह करने जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल व्यवस्था के संधारण, संचालन एवं टैक्स वसूली हेतु महिला समूह के साथ एग्रीमेंट किया गया है जिसके माध्यम से यह समूह गांव मे घर-घर जल कर सहित गांव मे 6 प्रकार के टैक्स वसूली कर रही है इससे महिलाओं के साथ ही पंचायत भी सशक्त बनेंगी उन्होंने कहा कि अन्य गांव की महिलाएं भी इस प्रकार का कार्य कर सकती हे यह महिलाएं अन्य गांवों की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है इस दौरान अर्चना चिटनिस के साथ सुनिता वाजपेयी,अनिता सरदार, कविता मोरे, सावित्री बत्रा,आशा पाटिल, संगीता श्रीवास्तव एवं छाया गुरगे सहित अन्य महिलाएं व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार