शिव टेकरी पर अशोक, जामुन, शीशम, नीम, पीपल सहित कई फलदार एवं छायादार पौधें लगाये


बुरहानपुर/3 मार्च, 2022/- नेहरू युवा केंद्र बुरहानपुर द्वारा आज अंकुर अभियान के तहत ग्राम बंभाडा स्थित शिव टेकरी परयुवा मंडलों द्वारा पौधारोपण किया गया। मंडल के सदस्यो के द्वारा 180 पौधे लगाए गये। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि महाअभियान के तहत अशोक, जामुन, शीशम, नीम, पीपल सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये गये। 
वहीं खेल विभाग के समन्वय से नेहरू स्टेडियम पर 30 पौधो का रोपण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा भी अपने-अपने घर-आंगन में पौधारोपण का कार्य किया गया। इस दौरान श्री आकाश महाजन, श्री अभय महाजन, श्री प्रतिक मिर्चिवाले, श्री नकुल महाजन, श्री अक्षय चौधरी, श्री शुभम कपडे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post