यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग सुधार के निर्देश , कलेक्टर एवं एसपी ने शहर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बुरहानपुर/3 मार्च, 2022/- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार जिले यातायात व्यवस्थाओं तथा चिन्हित स्थलों का कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने आज मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान यातायात सूबेदार श्री हेमंत पाटीदार ने यातायात संबंधी समस्याओं से कलेक्टर एवं एसपी को अवगत कराया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह, जिला परिवहन अधिकारी श्री भूरिया, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री कोमल उइके सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरस्त करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 
यह दिये निर्देश 
1. लोक निर्माण विभाग को कलेक्टेªट कार्यालय से मोहम्मदपुरा जाने वाले मार्ग के मोड पर ब्लिंकर लगाने के निर्देश दिये।  
2. पीडब्ल्यूडी विभाग, यातायात सूबेदार तथा टेक्समो पाईप फैक्ट्री संचालक के सामंजस्य से संयुक्त जिला कार्यालय तिराहे निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना तैयार करने। 
3. शहर में नगर निगम को ऑटो पार्किंग स्थल चयनित करने। 
4. पुराने बोरले हॉस्पिटल के सामने डिवाईडर को कट लगाने। 
5. ईदगाह के सामने डिवाईडर को चौराहे तक जोड़ने। 
6. सिंधी बस्ती चौराहे तथा लालबाग से गणपति नाके जाने वाले मार्ग तथा चौराहे के आसपास अतिक्रमण मुक्त करने।
7. नगर निगम को भैरव मंदिर तथा सेवासदन कॉलेज के सामने डिवाईडर को छोटा करने। 
8. शनवारा मंडी गेट के सामने ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई की सहायता से रोड को चौडीकरण करने तथा बीच में अवरोध को हटाने व बलैक स्पॉट को प्रदर्शित करने। 
9. गुरूद्वारा चौराहा ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई की सहायता से सुधार कार्य करने। 
10. नगर निगम को शहर में पार्किंग, रोड चौड़ीकरण तथा शनवारा से मंडी चौक रोड मार्किंग कर पार्किंग प्लॉन तैयार करने। 
11. नगर निगम तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु मुहिम चलाने तथा टेम्पो स्टैण्ड गुलमोहर मार्केट हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post